IND vs AUS: दो-तीन में खत्म हो रहे हैं मैच, टेस्ट क्रिकेट में बदलाव पर दिग्गज ने दिया ये बड़ा सुझाव

India vs Australia Mark Taylor statements: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले गए सभी मुकबले महज तीन दिन के भीतर ही खत्म होने से टेस्ट क्रिकेट को लेकर दिग्गजों की चिंता बढ़ गई है।

India vs Australia

India vs Australia Mark Taylor statements: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर अब तक खेले गए तीन मैचों में कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं लगा सका है। टेस्ट क्रिकेट में पांच दिन का खेल खत्म होने के बाद भी कई बार नतीजे सामने नहीं आते हैं। इस वजह से अधिकतर टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होते रहे हैं। लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

दो-तीन में खत्म हो जाते हैं टेस्ट मैच

दो-तीन में खत्म हो जाते हैं टेस्ट मैच

भारत से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज खेलने का काम किया था। इस टेस्ट सीरीज के दौरान भी मुकाबले दो या तीन दिन में ही खत्म होते रहे थे। भारत में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। नागपुर, दिल्ली के बाद इंदौर में एक बार फिर टेस्ट मैच तय समय से पहले ही खत्म कर दिया गया। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

चार दिन का हो जाना चाहिए टेस्ट क्रिकेट

चार दिन का हो जाना चाहिए टेस्ट क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने अब टेस्ट क्रिकेट में सुधार लाने के लिए कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट को अब पांच की जगह चार दिनों का कर देना चाहिए। ऐसा करने से कप्तान कड़े फैसले लेने में झिझक महसूस नहीं कर सकेंगे और हर दिन का खेल भी बेहद रोमांचक बना रहेगा। वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए मार्क टेलर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को बचाना है तो यह रास्ता अपनाना होगा।

बदलाव से होगा जबरदस्त फायदा

बदलाव से होगा जबरदस्त फायदा

मार्क टेलर ने कहा कि इस बदलाव से खिलाड़ी को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैचों के बीच में तीन दिनों का ऑफ पसंद करते हैं और इसी वजह से चार दिनों का मैच अच्छा रहेगा। आप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खेलें, या फिर शुक्रवार से लेकर सोमवार तक खेलें और उसके बाद तीन दिनों का ऑफ और फिर आप दोबारा खेल सकते हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च गुरुवार से खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+