Ind Vs Aus: मंकीगेट विवाद से लेकर बेबीसिटर तक, वो मौके जब मैदान पर भिड़े भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

India vs Australia biggest controversies: बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसकी शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ की है।

India vs Australia

India vs Australia biggest controversies: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने जीत के साथ वनडे सीरीज का आगाज किया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को पांच विकेट से जीत हासिल हुई है। लो स्कोरिंग वाले इस मैच में भारत की ओर से केएल राहुल ने बल्ले से सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने कमाल का स्पेल किया।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से पंड्या हुए निराश

मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच कई बार झड़प देखने को मिलती रही है। शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भी कप्तान हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की हरकतों से काफी निराश थे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ साइट स्क्रीन का बहाना देकर कई बार पिच से हटते रहे। जिससे निराश होकर पंड्या ने अंपायर से इस बात की शिकायत भी की।

मंकीगेट विवाद पर मचा था बवाल

साल 2007-8 के दौरान पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ एंड्रयू सायमंड्स के लिए नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगा था। मैच के दौरान हरभजन सिंह ने सायमंड्स को 'ए मंकी' कहा जिसके लिए उन्हें अगले तीन मैच के लिए बैन भी कर दिया गया था। यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा था। बाद में भज्जी ने सफाई देते हुए इस पर माफी मांग ली थी।

पंत को बनाया था बेबीसिटर

साल 2018-2019 के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच मैदान पर बहस देखने को मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर टिम पेन ने पंत को चिढ़ाते हुए उन्हें बेबीसिटर कहा था। पंत पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि धोनी वनडे टीम में आ गए हैं अब तुम्हारे पास कोई काम नहीं होगा। तुम बेबीसिटर बन जाओ। इसके बाद में पेन की पत्नी बोनी ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें पंत उनके बच्चे को गोद में लिए नजर आए थे। यह मामला भी लंबे समय तक चर्चाओं में रहा था।

अश्विन के साथ स्लेजिंग

ऋषभ पंत के अलावा टिम पेन ने आर अश्विन के साथ भी स्लेजिंग की थी। पेन ने अश्विन को लेकर कहा था कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में उन्हें कोई पसंद नहीं करता। इसके साथ ही उन्होंने चैलेंज किया था कि ब्रिस्बेन गाबा पिच पर अश्विन संघर्ष करते नजर आएंगे। 'तुम्हारे गाबा पहुंचने तक इंतज़ार नहीं कर सकता, ऐश! जिसके जवाब में अश्विन ने पेन को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह उनकी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के लिए आखिरी सीरीज हो सकती है।

स्टीव वॉ और पटेल के बीच जुबानी जंग

साल 2004 में स्टीव वॉ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे। भारत को जीत हासिल करने के लिए स्टीव वॉ को आउट करना जरूरी था। ऐसे में पार्थिव पटेल ने उनके पास जाकर कहा कि आपको अपना मशहूर स्लॉग स्वीप आजमाना चाहिए। वॉ समझ गए कि पार्थिव उनका ध्यान भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पलटकर कहा कि जब मैंने टेस्ट में डेब्यू किया, तब तुम निक्कर पहना करते थे। भारत और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच ऐसे ही कई विवाद सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+