IND vs AUS: 'उस्‍मान ख्‍वाजा ने मिटाई रनों की भूख, भारतीय टीम से हुई बड़ी चूक', दिग्गज ने लगाई क्लास

India vs Australia 4th Test, Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक पूरा कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

India vs Australia

India vs Australia 4th Test, Day 2: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ चार विकेट खोकर 300 से अधिक रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा कमाल की पारी खेल रहे हैं। उस्मान ख्वाजा को दूसरी तरफ से कैमरुन ग्रीन का भी बेहतरीन साथ मिल रहा है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 130 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है।

IND vs AUS: लाइव मैच में रोहित शर्मा ने ईशान किशन को दिखाया 'थप्पड़', इस गलती को देख भड़क उठे

बड़े स्कोर की तरफ ऑस्ट्रेलिया

बड़े स्कोर की तरफ ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सयंम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश 500 से अधिक रन बनाने की होगी।

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान ने कही बड़ी बात

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान ने कही बड़ी बात

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान इयान चैपल ने उस्मान ख्वाजा की जबरदस्त बल्लेबाजी पर खुशी जाहिक की। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम की कुछ बड़ी गलतियों का जिक्र भी किया। क्रिकइंफो पर चैपल ने भारत की रणनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारतीय गेंदबाज ख्वाजा के खिलाफ बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे कि वह ख्वाजा के खिलाफ कोई प्लान बनाकर मैदान पर उतरे ही नहीं थे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने भी तारीफ की और उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जबरदस्त बल्लेबाज बताया। जाफर ने भी ख्वाजा की जमकर तारीफ की।

ओवर द विकेट से करनी चाहिए थी गेंदबाजी

ओवर द विकेट से करनी चाहिए थी गेंदबाजी

इयान चैपल के मुताबिक भारतीय गेंदबाजों को ख्वाजा के खिलाफ ओवर द विकेट से गेंदबाजी करना चाहिए था। लेकिन अधिकतर गेंदबाजों ने राउंड द विकेट से गेंदबाजी की, जिससे ख्वाजा को मैदान पर सेट होने का समय मिल गया। चैपल ने कहा कि भारतीय गेंदबाज राउंड द विकेट से गेंदबाजी क्‍यों कर रहे थे। मेरे लिए इसके कोई मायने नहीं हैं। मैंने जितने अच्‍छे बाएं हाथ के बल्‍लेबाजों से बात की है, उन्‍होंने कहा कि ओवर द विकेट से गेंदबाजी का सामना करना सबसे मुश्किल है। दूसरे दिन पहले घंटे में भारतीय गेंदबाज कोई विकेट लेने में सफल नहीं हो सके हैं। भारत के लिए इस मुकाबले में मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Usman Khawaja ने भारत के विरुद्ध जड़ा शतक, पहले दिन Australia मजबूत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+