IND vs AUS: लाइव मैच में रोहित शर्मा ने ईशान किशन को दिखाया 'थप्पड़', इस गलती को देख भड़क उठे

India vs Australia 4th Test, Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

India Vs Australia

India vs Australia 4th Test, Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने संभलकर शुरुआत की है। इस दौरान कैमरून ग्रीन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की तरफ अग्रसर हैं। उस्मान ख्वाजा शतक लगा चुके हैं और इस पारी को बड़ी बनाने के प्रयास में जुट गए हैं।

वॉटर ब्वॉय बने ईशान किशन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईशान किशन को इस मुकाबले में भी खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह वॉटर ब्वॉय का काम बखूबी कर रहे हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान वह पानी की बोतल लेकर मैदान के अंदर कई बार देखे जा चुके हैं।

रोहित शर्मा को आया गुस्सा

ईशान किशन मैच के दौरान ड्रिंक्स लेकर मैदान के अंदर आए और खिलाड़ियों को पानी पिलाने के बाद वापस जाने लगे। लेकिन वापस जाते समय ईशान किशन से एक छोटी सी गलती हो गई। जिसे देखकर रोहित शर्मा बेहद हैरान नजर आए। दरअसल, ईशान दौड़ते हुए रोहित के हाथ से पानी की बोतल लेकर मैदान से बाहर जा रहे थे, लेकिन उनके हाथ से बोलत नीचे गिर गई। ईशान की यह हरकत देखकर रोहित ने मजाकिया अंदाज में उन्हें थप्पड़ दिखाया। रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैमरून ग्रीन ने जड़ा सातवां अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक जड़ने का काम किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया भारत के सामने विशाल स्कोर रखकर रोहित की टीम को मैच दूर करने की कोशिश में है। उस्मान ख्वाजा टीम इंडिया के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Usman Khawaja ने भारत के विरुद्ध जड़ा शतक, पहले दिन Australia मजबूत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+