कोहली और स्मिथ में बेहतर कौन? बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 'हीरो' बनने का मौका

India vs Australia 1st Test Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट कोहली का बल्ला खामोश है।

India vs Australia

India vs Australia 1st Test Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में इस सीरीज को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी काफी उत्साहित हैं। भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहुंचने का यह शानदार मौका होगा। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के पास पहले मुकाबले में कुछ अहम खिलाड़ी नहीं होंगे।

कोहली और स्मिथ में होगी जोरदार टक्कर

कोहली और स्मिथ में होगी जोरदार टक्कर

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ दोनों ही क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। भारत के लिए विराट कोहली ने तो ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने टीम की कप्तानी की है। बल्ले से भी ये दोनों खिलाड़ी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक बार फिर फैंस की नजरें इन दोनों खिलाड़ियों पर होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में किसका बल्ला चलता है।

स्टीव स्मिथ बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में स्टीव स्मिथ से ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका भी होगा। अपने टेस्ट करियर में 30 शतक लगाने वाले स्मिथ के पास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ 8 शतक लगा चुके हैं, अगर वह दो शतक और लगा लेते हैं तो सचिन के 9 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

कोहली के पास भी खुद को साबित करने का मौका

कोहली के पास भी खुद को साबित करने का मौका

स्टीव स्मिथ की तरह विराट कोहली के पास भी इस सीरीज में खुद को साबित करने का मौका होगा। कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 20 मैचों में 7 शतक लगा चुके हैं, इस बार अगर वह तीन शतक लगाते हैं तो सचिन तेंदुलकर के 34 मैच में सबसे ज्यादा 9 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में से कौन सबसे पहले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+