WTC Final: भारतीय टीम के लिए 'दीवार' बन सकते हैं पुजारा, पहले भी कर चुके हैं ऐसा कारनामा
WTC Final in 2023, day 4: भारतीय टीम के बल्लेबाजों का फाइनल टेस्ट मैच की चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिय़ाई तेज गेंदबाजों के सामने असली परीक्षा होना है।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को चेतेश्वर पुजारा से रनों की उम्मीद होगी। भारतीय टीम की लाइन अप में चेतेश्वर पुजारा ही एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की पिचों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लिहाजा उन्हें यहां की स्थितियों के बारे में दूसरे बल्लेबाजों के मुकाबले बेहतर ज्ञात होगा।
पुजारा के पास अनुभव: चेतेश्वर पुजारा की बात करें तो ऐसी सिचुएशन से वह भारतीय टीम को निकालने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने पहले भी भारत को कई मौकों पर इस तरह की स्थिति से निकालने का काम किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है और भारतीय टीम को चौथी पारी में एक बड़ा टारगेट चेज करना पड़ सकता है।
211 गेंदों में 56 रन: भारत ने गाबा के मैदान पर साल 2021 में ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल किया था। इस जीत के साथ ही भारत अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की जीता था। भारत की इस जीत में चेतेश्वर पुजारा का रोल बेहद अहम रहा था। चौथी पारी में पुजारा ने 211 गेंदों में 56 रनों की पारी खेलकर एक छोर से टीम को लंबे समय तक संभालने का काम किया था।
174 गेंद में 50 रन: साल 2021 में ही सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में पुजारा ने एक बार काफी धीमी बल्लेबाजी की। पुजारा ने इस दौरान 50 रन बनाने के लिए 174 गेंदों का सामना किया। वहीं पुजारा ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। पुजारा के बल्ले से एक बार फिर भारत को कुछी इसी तरीके की पारी की उम्मीद होगी।
काउंटी में बनाए थे रन: पहली पारी में पुजारा भले ही बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हों। लेकिन दूसरी पारी में वह टीम इंडिया के सबसे बड़े प्लेयर साबित हो सकते हैं। पुजारा ने इंग्लैंड के मैदानों पर काउंटी क्रिकेट में तीन शतक लगाए थे। वह लंबे समय से काउंटी क्रिकेट में खेल रहे थे। ऐसे में वह भारतीय टीम के लिए इन परिस्थितियों के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चौथी पारी में उनके बल्ले से कितने रन निकलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications