IND vs AUS: जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को किया चारों खाने चित्त, ड्रेसिंग रूम में भी खिलाड़ी हैरान
India vs Australia Latest Score, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका। कप्तान पैट कमिंस पहली गेंद पर आउट हुए।

India vs Australia Latest Score, 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पहली पारी में 263 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 113 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन ट्रेविस हेड ने बनाए। हेड ने 46 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे दिन के पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

हार के कगार पर ऑस्ट्रेलिया
नागपुर टेस्ट में हार झेलने के बाद अब दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम हार की कगार पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में वापसी करने के लिए लगातार विकेट लेनी होगी। भारतीय बल्लेबाज सूझ-बूझ तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं और आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल के बाद रोहित शर्मा भी रन आउट हो गए।

पैट कमिंस ने खेला बेहद खराब शॉट
ऑस्ट्रेलिया टीम के अधिकतर बल्लेबाज स्वीप शॉट खेलते हुए आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने कमिंस को क्लीन बोल्ड किया। जडेजा की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में कमिंस अपना विकेट गंवा बैठे। कमिंस को इस तरह शॉट लगातार देख ड्रेसिंग रूम में मौजूद स्टीम स्मिथ और लाबुशेन भी हैरान रह गए। कमिंस की इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान दिखाई दे रहा था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का शर्मनाक प्रदर्शन
भारत के खिलाफ दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा ने सात और अश्विन ने तीन विकेट लिए। तीसरे दिन अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 43 रन ट्रेविस हेड ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ मार्नस लाबुशेन 35 रन बना पाए। भारत इस मैच को जीतने के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications