IND vs AUS: केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली धांसू पारी, वाइफ अथिया शेट्टी ने जमकर लुटाया प्यार

Athiya Shetty reaction on KL Rahul: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है। भारत की इस जीत में केएल राहुल का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

KL Rahul

India vs Australia 1st ODI 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में बल्ले से फ्लॉप रहने वाले केएल राहुल ने आखिरकार अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेलने का काम किया।

केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराने के साथ ही भारत ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 188 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की इस जीत के हीरो केएल राहुल रहे। उन्होंने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की।

वाइफ अथिया शेट्टी ने लुटाया प्यार

पिछले महीने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी रचाई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली यह कपल शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद केएल राहुल का यह पहला अर्धशतक है। केएल राहुल के अर्धशतक पर उनकी वाइफ अथिया शेट्टी का भी रिएक्शन सामने आया है। अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति केएल राहुल का एक वीडियो शेयर किया है।

अथिया शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस और केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम के जरिए अपना प्यार लुटाया है। अथिया ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ऐसा इंसान जिसने पूरी दमदारी के साथ वापसी की, जिसे मैं जानती हूं। इस लाइन के साथ ही उन्होंने दिल के इमोजी को भी पोस्ट किया है। अथिया शेट्टी के स्टोरी पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि केएल राहुल को खराब फॉर्म के कारण लंबे समय से ट्रोल किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+