Ind vs Aus: 19 महीने बाद आर अश्विन का ऐसा रहा प्रदर्शन, फैंस को आई भज्जी-युवी की याद, जानें वजह
india vs australia Ashwin: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले आर अश्विन को अचानक भारतीय टीम में एंट्री मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि अक्षऱ पटेल अगर चोट के कारण वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाते हैं तो फिर आर अश्विन को मौका दिया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अश्विन ने लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है। आइए जानते हैं कि इतने महीनों के बाद टीम में वापसी करने वाले अश्विन का प्रदर्शन कैसा रहा।
ऐसा रहा अश्विन का प्रदर्शन: 19 महीनों के बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले अश्विन ने पहले मैच में शानदार गेंदबजी का प्रदर्शन किया। रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में एक ही विकेट ले सकें। 33वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्नश लाबुशेन को केएल राहुल ने स्टंप आउट किया। राहुल ने विकेट के पीछे शानदार कीपिंग करते हुए अश्विन को यह विकेट दिलाई। अश्विन ने दस ओवर के स्पेल में 47 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

युवराज एंड से किया कमाल का स्पेल: अश्विन ने मोहाली के स्टेडियम में पहले सात ओवर हरभजन सिंह एंड से फेंकने का काम किया। इस दौरान उन्होंने 39 रन खर्चने का काम किया। वहीं अश्विन ने अपने बाकी के तीन ओवर युवराज सिंह एंड से कराई। युवराज सिंह एंड से अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की। अश्विन ने अगले तीन ओवर में 8 रन देकर एक विकेट झटकने का काम किया।
फैंस ने लिए मजे: अश्विन की दमदार प्रदर्शन को देखकर फैंस ने उस पर अपना रिएक्शन शेयर किया। कुछ फैंस इस पर मजेदार मीम्स बनाने का काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद शमी को खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 51 रन देकर पांच विकेट झटकने का काम किया। शमी की इस दमदार प्रदर्शन को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications