IND vs AUS 3rd Test: ब्रिसबेन में बारिश की वजह से पहले दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए इतने रन

India vs Australia 3rd Test Rain: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में बारिश की एंट्री से मामला खराब होता दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण गाबा में खेले जा रहे मैच में फिर से खलल पड़ा। पहले 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था, जिससे लगभग 20-25 मिनट का समय बर्बाद हो गया था। अब 13.2 ओवर के बाद फिर से तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। अंत में दिन के खेल को यही समाप्त कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया की संभली शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेशन में बिना कोई विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी निभा रहे हैं। पांच मैचों की यह सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की।

India vs Australia 1

भारत ने जीता टॉस

इस समय ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। मौसम की स्थिति और बारिश के कारण मैच के समय में और बदलाव हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस दौरान रोहित ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं।

रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा बाहर

रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है। यह बदलाव दोनों टीमों के लिए अहम हो सकते हैं और खेल के दौरान इसका असर देखने को मिल सकता है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, नीतीश कुमार रेड्डी।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+