IND vs AUS: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की शानदार वापसी, भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज
India vs Australia, 3rd ODI Update: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन का स्कोर किया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई।
भारत ने आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बाद सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। भारत को राजकोट के मैदान पर 66 रन से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए रोहित शर्मा की शानदार वापसी देखने को मिली। रोहित ने 57 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

कैच लपकने के बाद खुद ही हैरान रह गए ग्लेन मैक्सवेल
लाइव मैच में कोहली ने लाबुशेन को चिढ़ाया
राजकोट के मैदान पर रोहित का राज












Click it and Unblock the Notifications