IND vs AUS: लाइव मैच में कोहली ने लाबुशेन को चिढ़ाया, वीडियो हो रहा वायरल
india vs australia 3rd odi, Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली की भी वापसी हुई है। विराट कोहली मैदान पर जब भी होते हैं तो वह माहौल बनाने का काम करते रहते हैं। विराट कोहली चाहे फील्डिंग कर रहे हो या बल्लेबाजी वह मैदान पर अपनी हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट कोहली को कई बार मैदान पर डांस करते हुए भी देखा जा चुका है।
लाबुशेन से कोहली ने लिए मजे: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। दरअसल, विराट कोहली मिचेल मार्श के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज यानी कि मार्नस लाबुशेन को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान चिढ़ाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे अहम बल्लेबाज कोहली: विराट कोहली भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे अहम बल्लेबाज माने जा रहे हैं। तीसरे वनडे मैच में भी विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत करते हुए एक बड़े स्कोर की तरफ अपना रुख मोड़ लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के टॉप तीनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है।
रोहित-कोहली के पास मौका: वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में इन दोनों ही बल्लेबाजों के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बड़ा स्कोर बनाने का शानदार मौका होगा। भारत में कभी भी ऑस्ट्रेलिया को वनडे इतिहास में क्लीन स्वीप नहीं किया है अगर भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतने में सफल होती है तो ऐसा पहली बार होगा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप के साथ खत्म करेगी।












Click it and Unblock the Notifications