IND vs AUS: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत-ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी, जानें एडिलेड टेस्ट का हाल

India vs Australia 2nd Test Day 1 Highlights: एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम की स्थिति उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आ रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 180 रन पर सिमट गई। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, अब एक बार फिर टीम के गेंदबाजों पर काफी कुछ निर्भर होने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

भारत के 18 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन के अंत तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं और वे भारत से अब भी 94 रन पीछे हैं। ऑस्ट्रेलियाई पारी में मार्नश लाबुशेन (20 रन) और नाथन मैकस्वीनी (38 रन) क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया को एक ही विकेट का नुकसान हुआ। जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। ख्वाजा 13 रन बनाकर आउट हुए।

India vs Australia 1

180 रन पर सिमटी भारतीय टीम

इस समय ऑस्ट्रेलिया के पास मजबूत स्थिति है और भारतीय गेंदबाजों को मैच में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाकर आउट हुए।

18 रन के अंदर गिरे चार विकेट

शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन इसके अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई। भारत का स्कोर जब 69 रन पर एक विकेट था, तब अगले कुछ ओवरों में पांच विकेट 87 रन पर गिर गए। यानी 18 रन के अंदर भारत ने चार विकेट गंवा दिए, जो भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरियों को बताने के लिए काफी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+