IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, भारत ने किया एक बदलाव
Border Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा सीरीज का दूसरा मैच खेलने जा रहे हैं। यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है जहां पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने एक बार फिर से टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुना है।
पहले मुकाबले में भी भारत ने टॉस हारने के बाद बावजूद कंगारूओं को खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुए पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया दिल्ली का टेस्ट मुकाबला जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप की राह में एक और मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी तो वहीं पैट कमिंस एंड कंपनी की पूरी कोशिश पलटवार की रहेगी।
भारत ने इस मुकाबले में एक बदलाव करते हुए श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह प्लेइंग 11 में जगह दी है। यादव ने पहले टेस्ट में मिले मौका का फायदा नहीं उठाया था लेकिन तमाम आलोचनाओं के बावजूद केएल राहुल को फिर से टीम में जगह मिली है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में मैथ्यू कुह्नमैन अपना डेब्यू करेंगे। ट्रेविस हेड को रेनशॉ की जगह पर लिया गया है और अभी मिशेल स्टार्क व कैमरुन ग्रीन नहीं खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications