IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया पर भारत की धमाकेदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर, रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल 91 रनों का पीछा करने उतरे। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा ने दो और केएल राहुल ने एक छक्का लगाकर भारत को 20 रन दिला दिए।

नई दिल्ली, 23 सितंबर। भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। 8 ओवर में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 92 रन बना लिए। नागपुर स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 46 रन बनाए। केएल राहुल 10 तो वहीं विराट कोहली 11 रन बनाकर एडम ज़म्पा का शिकार बने। जबकि सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए। हार्दिक पंड्या 9 गेंदों में 9 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर एरोन फिंच को कैच थमा बैठे।

रोहित शर्मा ने पहले ओवर में जड़े दो छक्के

रोहित शर्मा ने पहले ओवर में जड़े दो छक्के

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल 91 रनों का पीछा करने उतरे। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा ने दो और केएल राहुल ने एक छक्का लगाकर भारत को 20 रन दिला दिए। जोश हेजलवुड की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि वह बिल्कुल रुकने वाले नहीं हैं। अगले ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर भी रोहित ने एक जोरदार छक्का लगाया।

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को मार्टिन गप्टिल से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक छक्के की जरूरत थी। पहले ओवर में एक छक्का लगाने के साथ ही रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस फॉर्मेट में अभी रोहित शर्मा 176 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल का नाम हैं जिन्होंने 172 छक्के लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 5 विकेट खोकर 90 रन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 5 विकेट खोकर 90 रन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 95 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड ने महज 20 गेंदों में 43 रन बनाने का काम किया। इसके अलावा कप्तान एरोन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटकने का काम किया। भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+