IND vs AUS: पहले छूटा आसान सा कैच फिर कोहली ने रॉकेट थ्रो से कर दिया रन आउट, कप्तान रोहित भी हैरान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

नई दिल्ली, 23 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। हार्दिक पंड्या भारत की ओर से पहला ओवर लेकर आए और 10 रन दिए। दूसरे ओवर में अक्षर पटेल ने आकर दो विकेट झटक लिए। इसके बाद टिम डेविड को भी अक्षर ने बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को कमजोर करने का काम किया।

अक्षर पटेल ने झटके विकेट

अक्षर पटेल ने झटके विकेट

पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए। अक्षर पटेल ने पहले कैमरन ग्रीन को विराट कोहली के हाथों रन आउट कराया। इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। अक्षर पटेल की गेंदबाजी के कारण भारत ने पारी की शुरुआती ओवर में विकेट झटकने में सफलता हासिल की।

विराट कोहली ने फेंका जबरदस्त थ्रो

विराट कोहली ने फेंका जबरदस्त थ्रो

अक्षर पटेल के ओवर में कैमरन ग्रीन ने हवा में एक जोरदार शॉट लगाया। गेंद के नीचे विराट कोहली खड़े थे, लेकिन उनके हाथों से गेंद छिटक गई। विराट कोहली ने अपनी गलती को तुरंत सुधारा और अगली ही गेंद पर फुर्ती के साथ फील्डिंग करते हुए कैमरन ग्रीन को रन आउट करा दिया। कोहली का थ्रो देखकर कप्तान रोहित भी हैरान रह गए। कैमरन ग्रीन इस मुकाबले में सिर्फ 5 रन ही बना सके। ग्रीन के बाद अक्षर ने मैक्सवेल को भी बोल्ड कर दिया।

भारतीय टीम में हुए हैं दो बदलाव

भारतीय टीम में हुए हैं दो बदलाव

इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 8 ओवर के इस मुकाबले में भारत ने चार गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव को आज प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन दोनों की जगह टीम में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।

यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+