IND vs AUS 2nd ODI: इंदौर में सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें होल्कर स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
India vs Australia, 2nd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में कप्तान केएल राहुल की नजर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं पिच और वेदर रिपोर्ट।
भारत ने सीरीज के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया को हर मामले में मात दी। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 276 रन बनाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 52 रन बनाकर हाईएस्ट रन स्कोरर रहे। जोश इंग्लिश ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 45 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अनुभवी तेज गेंदबाज ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 5-51 के आंकड़े के साथ खेल समाप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत को दमदार शुरुआत दी। युवाओं ने अपने संयम का प्रदर्शन किया और बीच-बीच में बाउंड्री भी ली। आखिर में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 80 रन की साझेदारी करके जीत पक्की कर दी।
होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
होल्कर स्टेडियम की पिच पर सपाट सतह और छोटी सीमाओं के कारण बल्लेबाजों को यहां हाथ खोलने के खूब मौके मिलते हैं। यहां अपने पिछले प्रदर्शन में भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में दिखे और 385 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शुभमन गिल भी शानदार शतकीय पारी खेली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे के दौरान पिच के वैसे ही रहने और बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाज नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
इंदौर में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 सितंबर को इंदौर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 50 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 10-15 किमी/घंटा होगी।
भारत की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications