IND vs AUS: दिल्‍ली टेस्‍ट में स्‍वीप शॉट खेलकर ऑस्ट्रेलिया ने मोल ली मुसीबत, दिग्गज ने दिखाया टीम को आईना

Border Gavaskar Trophy, india vs australia 2023: दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए। जिसके बाद से लगातार उनकी आलोचना की जा रही है।

Border Gavaskar Trophy

india vs australia 2023, Mark Taylor: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम की आलोचना कर रहे हैं। मैच में मिली हार के बाद महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा कि मैं निराश हूं, मैं हैरान हूं, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है। उससे मैं नाराज हूं। एलन बॉर्डर के अलावा कई और दिग्गजों ने टीम पर निशाना साधा है।

स्‍वीप शॉट खेलते हुए OUT हुए खिलाड़ी

स्‍वीप शॉट खेलते हुए OUT हुए खिलाड़ी

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्‍वीप शॉट खेलते हुए आउट हुए। पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मार्क टेलर ने भी टीम के इस प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की है। 2जीबी वाइड वर्ल्‍ड ऑफ स्‍पोर्ट्स से बातचीत करते हुए टेलर ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया ने स्वीप शॉट खेलकर खुद ही मुसीबत मोल लेने का काम किया। वह पिच इस शॉट के लिए नहीं थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से कुछ तीखे सवाल पूछे हैं।

बिना अभ्यास नहीं खेला जा सकता है यह शॉट

बिना अभ्यास नहीं खेला जा सकता है यह शॉट

मार्क टेलर ने कहा कि मुझे पैट कमिंस से पूछना है कि क्या उनके खिलाड़ियों ने इस शॉट की तैयारी की थी। मुझे लगता है इसका जवाब नहीं होगा। दिल्ली जैसी पिच पर बिना अभ्यास के स्वीप शॉट नहीं खेला जा सकता है। यह ऐसा शॉट है कि आपको अभ्‍यास करना चाहिए और आपको इसमें बेहतर होने की जरुरत है। मुझे भरोसा नहीं कि कई बल्‍लेबाज इसमें बेहतर हैं कि नहीं। मेरे ख्‍याल से उन्‍होंने स्‍वीप शॉट खेले क्‍योंकि उन्‍हें लगा कि विकेट बचाने का यही एक विकल्प है।

स्‍टीव स्मिथ की बल्लेबाजी ने किया हैरान

स्‍टीव स्मिथ की बल्लेबाजी ने किया हैरान

स्टीव स्मिथ आमतौर पर सीधे बल्ले से शॉट खेलते हैं। लेकिन उन्होंने जिस तरह अपना विकेट गंवाया वो वाकई हैरान करने वाला था। बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्‍ट 1 मार्च से इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि वह इस टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करने में सफल हो पाएगी। इस टेस्ट के लिए अभी काफी समय बचा हुआ है। लिहाजा खिलाड़ियों के पास अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने का शानदार मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+