IND vs AUS: 'घर आए मेहमान के साथ ऐसे कौन करता है भाई', ऑस्ट्रेलिया की हार पर फैंस ने लिए मजे
India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने में कामयाबी हासिल की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे अधिक विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी जश्न मना रहे हैं। वह लगातार टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं।
महज 91 रनों पर ऑल आउट हुई ऑस्ट्रेलिया
नागपुर टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का खेलना मुश्किल कर दिया। स्पिन के लिए मददगार इस पिच पर ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका। स्टीव स्मिथ अंत तक एक छोर पर खड़े रहे और टीम के लिए सबसे अधिक 25 रन जोड़े। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज महज 91 रनों पर ऑल आउट हो गए। भारत ने आसानी से पहले टेस्ट को अपने नाम किया।
भारत के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर
ऑस्ट्रेलिया का यह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। साल 2004 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ 93 रन पर ऑलआउट हुई थी। अब 19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने इस पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नागपुर में अब ऑस्ट्रेलिया भारत के सामने सिर्फ 91 रनों पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैच से पहले ही पिच को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें शुरू कर दी थी। जिसका असर उनके खेल पर देखने को मिला।
{tweet6}
{tweet8}
सोशल मीडिया पर फैंस मना रहे जीत का जश्न
इस धमाकेदार जीत के साथ भारतीय फैंस के बीच जश्न शुरू हो गया। इस जीत के नायक रहे आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर भी टीम इंडिया को बधाई देने में पीछे नहीं रहे। वीरेंद्र सहवाग से लेकर इरफान पठान तक ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के फनी मीम्स बनाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications