IND vs AUS: लाइव मैच में अंपायर पर फूटा हार्दिक पंड्या का गुस्सा, देखते रह गए स्मिथ
India vs Australia 1st ODI 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में कमाल की गेंदबाजी की है। हार्दिक पंड्या ने भी खिलाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल किया है।

India vs Australia 1st ODI 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज ने ट्रैविस हेट को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ 81 रनों की पारी खेली। ओपनिंग करने आए मार्श ने मैदान के चारों और खुलकर शॉट्स लगाने का काम किया।
हार्दिक पंड्या को इस वजह से आया गुस्सा
रोहित शर्मा पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अपनी कप्तानी के दौरान वह काफी एग्रेसिव दिखाई पड़ रहे हैं। सातवें ओवर में हार्दिक पंड्या गुस्से में आकर अंपायर से उलझते नजर आए। पंड्या अपने ओवर की तीसरी गेंद करने दौड़े, लेकिन इसी बीच बल्लेबाज ने उन्हें रोक दिया। मिचेल मार्श को साइट स्क्रीन से परेशानी आ रही थी, इस वजह से वह गेंद खेलने के लिए तैयार नहीं थे।
अंपायर से भिड़े हार्दिक पंड्या
मिचेल मार्श की इस हरकत से हार्दिक पंड्या खुश नहीं थे। वह गेंदबाजी के लिए लंबी दौड़ लगा चुके थे। लेकिन अंतिम समय में मिचेल मार्श ने खेलने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद वह साइट स्क्रीन की तरफ इशारे करते हुए अंपायर से कुछ बातें करते नजर आए। इससे पहले मोहम्मद सिराज को स्टीव स्मिथ ने भी साइट स्क्रीन की तरफ ईशारा कर रोका था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के लगातार ऐसी हरकतों से भारतीय गेंदबाज अपना एकाग्रता खो बैठे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम 188 रन पर ढेर
भारत के खिलाफ पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 188 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं रवींद्र जडेजा ने दो विकेट अपने नाम किए। जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। भारत की कोशिश पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की होगी।
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा।
भारत: शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।












Click it and Unblock the Notifications