IND vs AUS: डोमिनेंट करना इसे कहते हैं...भारत ने महज 59 रन देकर चटकाए 8 विकेट, फैंस मना रहे जश्न

India vs Australia 1st ODI 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में पिछे धकेल दिया है।

India vs Australia

India vs Australia 1st ODI 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की कोशिश इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने की होगी।

स्मिथ और मार्श के बीच 72 रनों की साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत सही नहीं रही। टीम को पहला झटका जल्द ही लग गया। ट्रेविस हेड पांच रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने पारी को संभालने का काम किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों स्टीव स्मिथ को कैच कराया।

शमी-सिराज का रहा जलवा

भारत के लिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। मार्श के आउट होते ही विकेटों की लाइन लग गई। कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 188 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने अंतिम के 8 विकेट महज 59 रन देकर झटक लिए। भारतीय टीम के पास अब इस मुकाबले को जीतने का शानदार मौका है।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ

भारतीय गेंदबाजों की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की जा रही है। खासतौर पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। कुलदीप यादव की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मार्नस लाबुशेन का शानदार कैच पकड़ने का काम किया। जडेजा की बेहतरीन फील्डिंग के लिए उनकी भी जमकर तारीफ हो रही है। मोहम्मद शमी ने जोस इंग्लिस को बोल्ड किया। जोस इंग्लिस के बाद शमी ने कैमरन ग्रीन को भी क्लीन बोल्ड किया। फिर शमी ने स्लिप में शुभमन के हाथों स्टोइनिस को कैच आउट कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+