IND vs AFG: शारजाह में आया विराट कोहली का तूफान, ताबड़तोड़ अंदाज में जड़ा शतक, भारत ने बनाए 212 रन
विराट कोहली की ताबड़तोड़ शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं।
नई दिल्ली, 8 सितंबर। विराट कोहली की ताबड़तोड़ शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से सबसे अधिक रन विराट कोहली ने बनाए। कोहली ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाने का कारमाना किया।


विराट कोहली ने जड़ा शतक
लंबे समय से विराट कोहली के शतक का इंतजार कर रहे फैंस को इस मुकाबले के दौरान बड़ी खुशखबरी मिली। विराट कोहली ने महज 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली के शतक की बदौलत अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। कोहली की बल्लेबाजी देख साथी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम से तालियां बजाई।

भारत की जबरदस्त शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत जबरदस्त रही। केएल राहुल और विराट कोहली ने टीम को तेज और ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। विराट कोहली और केएल राहुल की इस पार्टनरशिप ने भारत को इस मुकाबले में काफी आगे लाकर खड़ा कर दिया।

केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी
रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले केएल राहुल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। एशिया कप में फ्लॉप रहे केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने का काम किया। केएल राहुल ने 41 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में सिर्फ 6 रन ही बना सके।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications