World Cup 2023 में अफगानी बॉलर्स से भारत को रहना होगा सावधान, दिल्ली की पिच पर बरपाएंगे कहर?

world cup

ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। किसी अन्य टीम के गेंदबाजों की तुलना में भारत को अफगानी बॉलर्स से ज्यादा सावधान रहना होगा, क्योंकि इस मैदान से अफगानी गेंदबाज भलीभांति परिचित हैं।

दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को स्पिनर्स के लिए काफी मददगार माना जाता है। ऐसे में स्पष्ट है कि यहां स्पिन गेंदबाजों को दबदबा रहेगा। पिच में आमतौर पर कम उछाल होने के कारण गेंद भी तेजी से मुड़ती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए खुलकर अपने शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है।

afghanistan

इन बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं राशिद खान
वहीं राशिद खान की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में होती है। हालांकि, इंटरनेशनल मुकाबलों में राशिद खान और भारतीय बल्लेबाजों का आमना सामना कम हुआ है, लेकिन आईपीएल के दौरान राशिद ने भारतीय बल्लेबाजों का जमकर सामना किया है। राशिद के पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक, वह वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के लिए चुनौती बन सकते हैं।

अफगान टीम के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्तान के अहम गेंदबाज रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर मुजीब उर रहमान भी चुनौती साबित हो सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद नबी भी एक सफल अफगानी गेंबाज हैं। उनकी घातक स्पिन गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को अक्सर रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

वर्ल्ड कप 2023 के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 5 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 7 अक्टूबर को होगा, जबकि दूसरा मैच भारत-अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मैच 15 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, चौथा मैच 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स और आखिरी मैच बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच 6 नवंबर को खेला जाएगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+