IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला
IND vs AFG 2nd T20I: मोहाली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली। अफगानिस्तान की टीम सीरीज में पिछड़ गई है। अगले मैच में जीत नहीं मिलने पर अफगानिस्तान की टीम सीरीज ही गंवा बैठेगी। ऐसे में दूसरा टी20 उनके लिए काफी अहम हो जाता है।
मोहाली टी20 मैच में अफगानिस्तानी टीम बल्लेबाजी में ज्यादा स्कोर नहीं कर पाई, इससे टीम इंडिया के ऊपर दबाव नहीं बन पाया। अब अगले मैच में एक बेहतरीन रणनीति बनाने की आवश्यकता होगी। थोड़ी सी चूक होते ही टी20 सीरीज भारत के कब्जे में चली जाएगी। दूसरे टी20 से जुड़ी कुछ जरूरी बातें आपको जाननी चाहिए।

भारत vs अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 कब होगा?
पहले टी20 मैच की तरफ दूसरे टी20 का वेन्यू भी अहम रहने वाला है। दोनों मैचों के बीच दो दिनों का अच्छा गैप रखा गया है। इससे ट्रेवल और अन्य चीजों को लेकर परेशानी नहीं होगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी, यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत vs अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 कहां होगा?
दूसरे टी20 मुकाबले का वेन्यू काफी दिलचस्प रहने वाला है। छोटी बाउंड्री के कारण दर्शकों का काफी मनोरंजन होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा।
भारत vs अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 कहां देखें?
यह मुकाबला भारत में दो चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। स्पोर्ट्स 18 चैनल के अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर फ्री में मुकाबले का आनन्द उठाया जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी में भी मुकाबला देखने को मिलेगा। जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर यह मुकाबला लाइव देखने को मिलेगा। इस तरह फैन्स के पास यह मैच देखने के लिए 3 से 4 विकल्प मौजूद रहेंगे। वनइंडिया हिन्दी के लाइव ब्लॉग में भी मैच को लेकर अपडेट्स रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications