IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया? टूर्नामेंट से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

भारत ने 29 जून को ब्रिजटाउन में आयोजित फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर शानदार अंदाज में टी20 विश्व कप का समापन किया और ट्रॉफी के साथ स्वदेश वापसी की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय फैंस अब आगामी ICC चैंपियंस ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले एक बड़ा अपडेट आया है।

पाकिस्तान को मिली है टूर्नामेंट की मेजबानी
दरअसल, आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होने वाला है, जोकि 50 ओवर का टूर्नामेंट है। हालांकि, अहम सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम इस आयोजन के लिए पाकिस्तान जाएगी, क्योंकि पाकिस्तान को मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है।

IND vs PAK

लाहौर में खेले जाएंगे सभी मैच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर में करने का प्रस्ताव रखा है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभना नहीं के बराबर है और अंतिम निर्णय भारत सरकार पर निर्भर है।

टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने की संभावना बहुत कम
एक सूत्र ने इस संबंध में बताया कि, 'हालांकि टूर्नामेंट के विवरण पर अभी चर्चा नहीं हुई है, लेकिन यह बेहद असंभव है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाए। आखिरकार, निर्णय भारत सरकार पर निर्भर है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस महीने श्रीलंका में होने वाली ICC की आगामी बैठक में इस मुद्दे को उठाने की योजना बना रहा है।'

उन्होंने कहा कि, 'इस मामले में सरकार का फैसला अंतिम होगा, क्योंकि हमने अभी तक आंतरिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। चूंकि यह एक आईसीसी इवेंट है, इसलिए हमारे पास कोई एकतरफा निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। हालांकि, अगली आईसीसी बैठक के दौरान अधिक विवरण सामने आ सकते हैं।'

एशिया कप 2023 को 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत आयोजित किए जाने के बाद, पीसीबी को अब डर है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को भी इसी प्रारूप को अपनाना पड़ सकता है। यह चिंता इस संभावना से उपजी है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है, तो चैंपियंस ट्रॉफी में उनके मैच यूएई या श्रीलंका में स्थानांतरित किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अनंत और राधिका की 'संगीत सेरेमनी' में हार्दिक के साथ कौन थी ये महिला? फिर से नताशा के बिना नजर आए पांड्या!

आईसीसी बोर्ड की बैठकों के दौरान ये मुद्दे उठाया जा सकता है, जिस पर फिर मतदान होता है। हालांकि, अगर किसी सदस्य देश की सरकार अपनी टीम को किसी निश्चित स्थान पर खेलने से रोकती है, तो आईसीसी को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+