IND vs ENG: रोहित शर्मा की जगह कौन होगा टीम का नया ओपनर? रेस में शामिल ये तीन दिग्गज
India tour of England 2025: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था। अब सवाल ये उठ रहा है कि उनके जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज कौन होगा? इस लिस्ट में तीन बड़े नाम सामने आ रहे हैं, जो यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग पार्टनर बन सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो रोहित की जगह टीम के नए ओपनर बन सकते हैं।
केएल राहुल रेस में सबसे आगे (India tour of England 2025)
पहले नंबर पर इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम आता है। केएल राहुल कई बार भारतीय टेस्ट टीम के लिए ओपनिंग कर चुके हैं और उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हाल ही में शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। केएल राहुल ने अब तक 58 टेस्ट मैचों में 33.58 के औसत से 3257 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 199 रन है।

अभिमन्यु ईश्वरन पर भी रहेगी नजर
अभिमन्यु ईश्वरन इस समय इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल रहे हैं। अभिमन्यु ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है। उन्होंने घरेलू सत्रों में लगातार अच्छे रन बनाए हैं और 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट के लिए पहली बार टीम में चुने गए। हालांकि अभी तक उनका टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन उनका नाम इस जगह के लिए चर्चा में है।
साईं सुदर्शन भी लिस्ट में शामिल
हाल ही खत्म हुए आईपीएल 2025 में साईं सुदर्शन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। सुदर्शन ने 15 मैचों में 54.21 के औसत से 759 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और तमिलनाडु के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हैं। अभी तक उन्होंने टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन टी20 और वनडे में कुछ मैच खेल चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 में उन्होंने 8 मैचों में 610 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications