भारत-बांग्लादेश के बीच 6 मैचों की सीरीज, कब और कहाँ होंगे मुकाबले, पूरा शेड्यूल हुआ घोषित
IND vs BAN: भारतीय टीम इस साल आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है लेकिन वहां से आने के बाद पड़ौसी देश बांग्लादेश के साथ सीरीज खेली जाएगी। इसके शेड्यूल की घोषणा भी कर दी गई है। सफेद गेंद सीरीज के मैचों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
सफेद गेंद सीरीज में खेलने के लिए भारतीय टीम इस साल अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी पुष्टि कर दी। पिछले साल बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर आई थी, जिसमें हर फॉर्मेट में सीरीज खेली गई थी।

ODI सीरीज 17 अगस्त को मीरपुर में शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शुरू होगी, इसके बाद 20 अगस्त को दूसरा एकदिवसीय मुकाबला भी वहीँ खेला जाएगा। अंतिम वनडे 23 अगस्त को चटोग्राम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज का आगाज होना है।
चटोग्राम में टी20 सीरीज की शुरुआत 26 अगस्त को हो जाएगी। इसके बाद इस फ़ॉर्मेट में दो मुकाबले और खेले जाएँगे। 29 और 31 अगस्त को दो मैच मीरपुर में खेले जाएंगे। बांग्लादेश की सरजमीं पर भारत की यह पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी होगी। इस वजह से यह सीरीज खास रहेगी।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिजाम चौधरी ने कहा कि यह सीरीज हमारे घरेलू कैलेंडर में सबसे रोमांचक और अप्रत्याशित घटनाओं में से एक होने का प्रॉमिस करती है। भारत ने हर फॉर्मेट में इंटरनेशनल बेंचमार्क सेट किया है। दोनों देशों के लाखों क्रिकेटप्रेमी इस इवेंट का आनन्द लेंगे।
भारतीय टीम ढाका 13 अगस्त को जाएगी और भारत के लिए वापस प्रस्थान 1 सितम्बर को करेगी, इस साल इन दोनों देशों के बीच यह पहली सीरीज होगी। इसमें रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद की जा सकती है।
भारत-बांग्लादेश का शेड्यूल
पहला वनडे- 17 अगस्त (मीरपुर)
दूसरा वनडे- 20 अगस्त (मीरपुर)
तीसरा वनडे- 23 अगस्त (चटोग्राम)
पहला टी20- 26 अगस्त (चटोग्राम)
दूसरा टी20- 29 अगस्त (मीरपुर)
तीसरा टी20- 31 अगस्त (मीरपुर)












Click it and Unblock the Notifications