Asia Cup के पहले ही मैच में भारत ने रचा इतिहास! UAE के खिलाफ बनाए कई रिकॉर्ड, अब पाकिस्तान की बारी?

Asia Cup 2025, IND vs UAE Highlights: एशिया कप 2025 की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की। बुधवार को खेले गए ग्रुप मुकाबले में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और यूएई की पूरी टीम सिर्फ 57 रन पर सिमट गई। इसके बाद बल्लेबाजों ने महज 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत पक्की कर दी।

पाकिस्तान को मिली चेतावनी (Asia Cup 2025, IND vs UAE Highlights)

भारत की इस धमाकेदार जीत ने अगले मैच के लिए बड़ा संदेश भी दिया है। अब टीम इंडिया 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस समय पाकिस्तान की टीम बदलावों और कमजोर प्रदर्शन से जूझ रही है। भारत के लिए इस मैच में कुलदीप यादव और शिवम दुबे चमकते सितारे बने। कुलदीप ने चार विकेट झटके, जिनमें से तीन तो उन्होंने एक ही ओवर में चटकाए। उनकी गेंदबाजी ने यूएई की बल्लेबाजी को पूरी तरह तोड़ दिया।

Asia Cup 1

कुलदीप ने एक ओवर में झटके तीन विकेट

एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। इस चाइनामैन गेंदबाज ने यूएई के बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। कुलदीप ने अपने पहले ओवर में बिना विकेट लिए 4 रन जरूर दिए, लेकिन इसके बाद नौवें ओवर में उन्होंने खेल की दिशा ही बदल दी।
इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने राहुल चोपड़ा को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। चौथी गेंद पर यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम को एलबीडब्ल्यू कर दिया और ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित कौशिक को बोल्ड कर यूएई की कमर तोड़ दी। कुलदीप ने अपने 2.1 ओवर के स्पेल में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट झटके।

आर अश्विन को छोड़ा पीछे, यूएई ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

कुलदीप ने इस प्रदर्शन के साथ ही भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अब तक 41 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 73 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि अश्विन के नाम 72 विकेट दर्ज हैं। उनकी इस गेंदबाजी के चलते यूएई की पूरी टीम महज 57 रन पर सिमट गई। यह यूएई का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले उनका न्यूनतम स्कोर 62 रन था।

15 मैचों के बाद जीता टॉस

एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर 15 मैचों से जारी हार का सिलसिला तोड़ दिया। भारत ने जनवरी 2025 के बाद पहली बार टॉस अपने नाम किया। लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के लिए सिक्का आखिरकार सही दिशा में गिरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+