श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पंड्या होंगे भारत के कप्तान! केएल राहुल-शुभमन गिल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

India squad for Sri Lanka tour Latest updates: भारतीय टीम 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने कमाल की गेंदबाजी की। अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन हार्दिक पंड्या की कसी हुई गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज बेबस नजर आए और 7 रनों से यह मुकाबला गंवा बैठे।

पंड्या हो सकते हैं टीम के कप्तान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की अगुआई कर सकते हैं। बीसीसीआई के सूत्रों ने इस फैसले की पुष्टि की है। इस सीरीज में तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैच शामिल हैं। टी-20 मैच 27 से 30 जुलाई तक पल्लेकेले में खेले जाएंगे। जबकि वनडे मैच 2 से 7 अगस्त तक कोलंबो में खेले जाएंगे।

India squad for Sri Lanka 1

जल्द हो सकता है टीम का ऐलान

इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव उप-कप्तान होंगे या नहीं। लेकिन केएल राहुल और शुभमन गिल में से कोई एक वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाए जा सकते हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पंड्या ने खुद ही बीसीसीआई से वनडे सीरीज से बाहर रखने की गुजारिश की है।

पंड्या ने मांगा है बीसीसीआई से ब्रेक

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि हार्दिक पंड्या भारतीय टी 20 टीम के उप-कप्तान थे। वह पूरी तरह से फिट हैं और तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए उपलब्ध हैं, इसलिए वह कप्तान होंगे। वनडे सीरीज के बारे में बात करें तो पंड्या ने निजी कारणों से ब्रेक मांगा है और इस बारे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा को भी बता दिया है। इसका मतलब है कि वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+