IND vs NZ: टेस्ट सीरीज के लिए जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान, क्या दिग्गज की होगी वापसी?

India squad for NZ Test series: 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत-न्यीजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाना है। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने टेस्ट में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की एंट्री हो सकती है। अगर शमी पूरी तरह से फिट होते हैं तो उन्हें इस सीरीज में मौका दिया जा सकता है।

क्या मोहम्मद शमी की होगी वापसी?

साल 2023 नवंबर में चोट लगने के बाद से मोहम्मद शमी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। उनकी फिटनेस टीम के लिए अहम है क्योंकि वे 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाली सीरीज़ में हिस्सा लेकर फॉर्म पाना चाहेंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फ़ाइनल 2025 से पहले मोहम्मद शमी टीम में वापसी करना चाहेंगे।

Mohammed Shami 1

बांग्लादेश पर 2-0 से मिली थी जीत

भारत ने पहले ही अपने पिछले मैचों में दबदबा दिखाते हुए आठ टेस्ट में से पहले दो में बांग्लादेश पर 2-0 से जीत हासिल की है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ़ सीरीज़ रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की तैयारी महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

मोहम्मद शमी को लेकर आई बड़ी जानकारी

चयनकर्ता और बीसीसीआई मोहम्म शमी की रिकवरी को लेकर पॉजिटिव है। शमी को लेकर बीसीसीआई ने कहा कि उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उनके स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हमें उनकी वापसी की चिंता नहीं है। उन्हें समय की आवश्यकता होगी और सीधे टेस्ट में वापसी करना समस्याग्रस्त हो सकता है। उनकी चोट का आकलन और फिटनेस टेस्ट होगा, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वह कब वापसी कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+