India Predicted Playing XI: दो धुरंधर की एंट्री, तीन का कटेगा पत्ता! भारत की प्लेइंग इलेवन में बड़ा उलटफेर तय
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बुधवार यानि आज से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाना है। इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है और भारत वापसी के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव करने के मूड में है।
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को लेकर सस्पेंस बरकरार है, वहीं कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर जैसे दो धुरंधर खिलाड़ियों की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। इनकी एंट्री का मतलब यह भी है कि तीन नामों का पत्ता कट सकता है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर सबसे बड़ा सवाल
भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर है। अगर उन्हें इस टेस्ट में आराम दिया जाता है, तो प्लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह या स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है।
वॉशिंगटन सुंदर को लेकर गिल और गंभीर दोनों ने इशारा किया है। टीम अतिरिक्त स्पिन को प्राथमिकता दे सकती है। साथ ही कुलदीप यादव को भी एक अटैकिंग स्पिनर के तौर पर उतारने की बात लगभग तय मानी जा रही है।
तीन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता?
इन दो खिलाड़ियों की एंट्री का सीधा मतलब है कि टीम से कुछ नाम बाहर होंगे। सबसे पहले शार्दुल ठाकुर, जिन्हें लीड्स टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से कोई खास असर डालने का मौका नहीं मिला। वहीं करुण नायर का भी स्थान वॉशिंगटन सुंदर ले सकते हैं जो बल्लेबाजी में गहराई के साथ-साथ गेंदबाजी विकल्प भी देते हैं। तीसरा नाम बुमराह का हो सकता है- हालांकि ये पूरी तरह टीम की मेडिकल और रणनीतिक सोच पर निर्भर करेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर/करुण नायर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह (अगर फिट हों)
इस कॉम्बिनेशन में भारत एक बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडर को लाकर गेंदबाजी में वेरिएशन और गहराई दोनों जोड़ना चाहता है। खास बात यह है कि कुलदीप और सुंदर दोनों ही मैच विनर साबित हो सकते हैं- कुलदीप विकेट चटकाने में तो सुंदर रन रोकने और संभालने में।
एजबेस्टन में भारत का रिकॉर्ड खराब
भारत ने एजबेस्टन में अब तक 8 टेस्ट खेले हैं, लेकिन एक भी नहीं जीता है। सात में हार और एक ड्रॉ। पिछली बार 2022 में भी यहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 378 रन चेज कर लिया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब 'कंफर्ट जोन से बाहर आकर, नए कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहता है।
कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट लेना ही सबसे अहम है। इसीलिए वे ऐसे गेंदबाज चाहते हैं जो विकेट निकाल सकें, ना कि सिर्फ रन रोकें। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव इसी रणनीति के दो अहम हिस्से बन सकते हैं।
क्या दो की एंट्री से बदलेगा गेमप्लान?
भारत के लिए यह टेस्ट सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि सीरीज में वापसी का रास्ता है। दो धुरंधर खिलाड़ियों-कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर-की एंट्री से भारत की गेंदबाजी को नई धार मिल सकती है। वहीं करुण, शार्दुल और शायद बुमराह का बाहर बैठना टीम के सोच में बड़ा बदलाव दिखाता है। अब देखना यह होगा कि ये रणनीतिक उलटफेर जीत दिला पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications