IND vs HK: आखिरी ओवर में छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या बाहर, ऋषभ पंत को मिला मौका
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए गेंद और बल्ले से धमाल मचाने वाले हार्दिक पंड्या प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या को रेस्ट दिया है।
नई दिल्ली, 31 अगस्त। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए गेंद और बल्ले से धमाल मचाने वाले हार्दिक पंड्या प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या को रेस्ट दिया है। हार्दिक पंड्या की जगह टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। ऋषभ पंत पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।

भारत की पहले बल्लेबाजी
हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय बल्लेबाजों के पास अपनी बल्लेबाजी टेस्ट करने का बेहतरीन मौका है। हांगकांग के खिलाफ टीम की कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी। रोहित शर्मा और केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए थे। हांगकांग के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास फॉर्म में आने का बेहतरीन मौका होगा।

हार्दिक पंड्या को इस वजह से किया गया बाहर
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने दमदार प्रदर्शन किया था। पंड्या को उनकी 33 रन की तूफानी पारी और 3 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। लेकिन इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को लेकर टीम किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है, यही वजह है कि आज के मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया है।

जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।












Click it and Unblock the Notifications