'भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में निडर होकर खेलना होगा,' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की सलाह

Indian Cricket Team: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने वर्ल्ड कप में फेवरेट टीम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हुसैन के अनुसार भारतीय टीम पूरी तरह से फेवरेट नहीं है। उनको नॉक आउट मैचों में निडर होकर क्रिकेट खेलना पड़ेगा। भारतीय टीम फ़िलहाल श्रीलंका में एशिया कप खेलने में व्यस्त है।

स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए फेवरेट है लेकिन अन्य क्वालिटी टीमों की वजह से उनको पूरी तरह से फेवरेट नहीं माना जा सकता है। अगर भारत की टीम देखी जाए तो उनके पा रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में सफेद गेंद क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी हैं।

indian team

नासिर हुसैन ने कहा कि शुभमन गिल और बुमराह के रूप में भविष्य के लिए महान खिलाड़ी भी उनके पास हैं और यह अच्छी खबर है। अगर भारत की गेंदबाजी और बैटिंग देखी जाए तो वे बेस्ट टीमों में से एक हैं। एक क्षेत्र देखने लायक है, वह उनके बल्लेबाज है जो गेंदबाजी नहीं करते और गेंदबाज बैटिंग नहीं करते। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पास ऑल राउंडर हैं, भारत से ये टीमें अलग हैं।

नॉक आउट स्टेज में भारत को सुधार करने की सलाह नासिर हुसैन ने दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को नॉक आउट मैचों में निडरता के साथ क्रिकेट खेलना होगा। बहस की जा सकती है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर दबाव है लेकिन 2011 के बाद से ही नॉक आउट में वे पीछे रहे हैं।

पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम को निडर क्रिकेट खेलने की आवश्यकता है। मैं समझता हूं कि वे नॉक आउट में जाएंगे। इसके बाद जब वे सेमीफाइनल में पहुंचेंगे तो वहां उनको निडरता के साथ खेलने की आवश्यकता होगी। भारतीय टीम इस मामले में पिछड़ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+