क्यों भारतीय टीम आईसीसी इवेंट्स में नहीं जीत रही? रवि शास्त्री ने बताया यह कारण

Ravi Shastri on India in ICC Events: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के साथ ही टीम इंडिया एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने से दूर रह गई। भारतीय टीम के साथ पिछली बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। इसके बाद रोहित शर्मा को कप्तान होने के कारण काफी सुनने को मिला था।

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि किसी एक खिलाड़ी या इंसान को दोष देने से कुछ नहीं होने वाला है। बड़े इवेंट्स में जीत दर्ज करने के लिए आपको सामूहिक प्रयास करने पड़ेंगे। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन एक साथ आएगा, तभी बड़े इवेंट्स के फाइनल में जीत हासिल की जा सकती है।

ravi shastri

द वीक से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि मैं भारतीय टीम को चॉकर्स नहीं कह सकता। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें ऐसी हैं जो तीनों वर्ल्ड कप जीत सकती हैं। ऐसा भी नहीं है कि हम पहले ही बाहर हो गए। हम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं और फाइनल में भी खेले हैं।

रवि शास्त्री ने कहा कि हम इस वजह से नहीं जीत पाए क्योंकि इन बड़े इवेंट्स को जीतने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता होती है। आप किसी एक व्यक्ति या कप्तान को इसके लिए दोष नहीं दे सकते हैं। आपको वर्ल्ड कप या टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में शतक की जरूरत होती है। इसके बाद आप गेंदबाजों के लिए कुछ स्कोर सेट कर सकते हैं।

पूर्व भारतीय कोच ने यह भी कहा कि अगर आप शतक हासिल नहीं कर सकते तो कम से कम तीन फिफ्टी तो होनी चाहिए। भले ही यह टेस्ट हो, वनडे क्रिकेट हो या टी20 हो। अगर आप ऐसा करने में नाकाम रहते हैं, तो टूर्नामेंट जीतने के हकदार भी नहीं हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+