IND vs SA: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित-कोहली को पछाड़ा, वरुण चक्रवर्ती के नाम हुआ विकेटों का रिकॉर्ड
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में पांचवां टी20 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या का बल्ला जमकर चला। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन ने कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। भारत ने 231 रन बनाकर अफ्रीकी टीम को 201 के स्कोर पर रोक दिया। आइए मैच में बने आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

तिलक वर्मा ने रचा इतिहास
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में तिलक वर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 10 पारियों में 496 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप किया है। उनके बाद रोहित शर्मा (429 रन), सूर्यकुमार यादव (406 रन), विराट कोहली (394 रन) और हार्दिक पांड्या (373 रन) का नाम आता है।
पांड्या सबसे तेज फिफ्टी वाले दूसरे खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में फिफ्टी जमा दी, जो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। उनसे पहले युवराज सिंह ने 2007 में 12 अर्धशतक जमाया था। उस समय इंग्लैंड की टीम सामने थी और यह टी20 वर्ल्ड कप था।
संजू सैमसन ने भी किया धमाका
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। गेंदों के हिसाब से भारत के लिए यह आंकड़ा हासिल करने के मामले में सैमसन चौथे स्थान पर हैं। पहले तीन स्थानों पर अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या हैं।
भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका का खराब आंकड़ा
जनवरी 2023 से अब तक दक्षिण अफ्रीका ने 13 द्विपक्षीय सीरीज़ खेली हैं, जिनमें से वह सिर्फ एक सीरीज़ जीत सका है, दिसंबर 2024 में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत आई थी। वहीं टी20 द्विपक्षीय सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में हराया था, यानी एक दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है।
वरुण चक्रवर्ती ने लगाई विकेटों की झड़ी
टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 के दौरान विकेट लेने के मामले में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद खास रहा है। उन्होंने इस साल 36 विकेट झटके हैं और इस मामले में मोहम्मद नवाज़ (36 विकेट, 2025) के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications