IND vs SA: भारतीय टीम से 3 खिलाड़ी बाहर, अहमदाबाद टी20 में सूर्या ने उतारी मजबूत प्लेइंग 11
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेले जाने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है। खास तौर पर टीम इंडिया में शुभमन गिल की जगह नए चेहरे को मौका दिए जाने की चर्चा तेज थी और वही हुआ। टीम इंडिया में कुल तीन खिलाड़ी बदले गए हैं।
टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को आजमाने के मूड में नजर आ रहा है, ताकि आगामी बड़े टूर्नामेंट्स से पहले बेंच स्ट्रेंथ को परखा जा सके। वहीं दक्षिण अफ्रीका भी इस मैच को प्रयोग के तौर पर ले सकता है और अपने संयोजन में कुछ बदलाव कर सकता है, जिससे मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।

शुभमन गिल को लेकर पिछले मैच में खबर सामने आई थी कि वह पाँव में चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ऐसे में इस मैच में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन के पास धमाल मचाने का शानदार मौका होगा।
संजू इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले हैं और ओपनिंग स्लॉट में उतरकर वह आक्रामक शुरुआत दिला सकते हैं। अगर संजू सैमसन इस मौके को भुनाने में कामयाब रहते हैं, तो आने वाले मैचों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी संयोजन को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन












Click it and Unblock the Notifications