LLC 2023: गंभीर और उथप्पा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का बनाया भूत, इंडिया महाराज ने 10 विकेट से जीता मैच

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के अपने तीसरे मुकाबले में इंडिया महाराज ने एशिया लॉयंस को 10 विकेट से हरा दिया है। इंडिया महाराजा की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। इससे पहले के दो मुकाबले वो हार गए थे।

India Maharajas first win

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में इंडिया महाराजा ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। अपने तीसरे मुकाबले में इंडिया महाराजा ने एशिया लॉयंस को 10 विकेट से हरा दिया है। आपको बता दें कि इंडिया महाराजा की टीम अपने शुरुआती दो मैच हार गई थी, जिसमें से एक मैच एशिया लॉयंस ने ही हराया था। पुरानी हार का बदला लेते हुए इंडिया महाराजा ने यह बड़ी जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि एशिया लॉयंस ने पहले बल्लबाजी करते हुए इंडिया को 158 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंडिया महाराजा की टीम ने इस लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए 13वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इंडिया महाराजा की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने 88 और गौतम गंभीर ने 61 रन की पारी खेली।

गंभीर और उथप्पा ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने आज ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों का तो भूत बना दिया। रॉबिन उथप्पा ने 225.64 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में 88 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उथप्पा ने 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं दूसरी तरफ गौतम गंभीर ने भी कुछ इसी अंदाज में बल्लेबाजी की। गंभीर ने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 36 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। गंभीर ने इस दौरान 12 चौके लगाए। अपनी बल्लेबाजी के दौरान गंभीर ने सोहेल तनवीर को तो वहीं उथप्पा ने मोहम्मद हफीज को अपना निशाना बनाया।

एशिया लॉयंस की बल्लेबाजी

Recommended Video

    LLC 2023: Gautam Gambhir मैच में हुए चोटिल, Shahid Afridi लेने पहुंचे हाल चाल | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले एशिया लॉयंस ने बल्लेबाजी के दौरान 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। एशिया लॉयंस की ओर से उपुल थरंगा ने सबसे अधिक 48 गेंदों में 69 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में थरंगा ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए थे। वहीं तिलकरत्ने दिलशान ने भी 27 गेंदों में 32 रन की पारी खेली थी। एशिया लॉयंस का पहला विकेट 73 के स्कोर पर गिरा था और 77 तक तो एशिया लॉयंस के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद एक-एककर विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंडिया महाराजा की ओर से गेंदबाजी में सुरेश रैना ने 2 विकेट लिए जबकि बिन्नी, भज्जी और प्रवीण तांबे को 1-1-1 विकेट मिला। एशिया लॉयंस की ओर से मोहम्मद हफीज सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 ओवर में ही 33 रन लुटा दिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+