Asia Cup 2023, Toss: पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन, यहां देखें लाइव
ACC Mens Emerging Teams Asia Cup 2023, IND-A vs UAE Toss: भारतीय ए टीम के कप्तान यश ढुल ने यूएई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की कोशिश यूएई को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। दूसरी तरफ यूएई भारत के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखना चाहेगी।
जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश: एसीसी मेन्स इमर्जिंग कप 2023 के पहले मैच को जीतकर भारतीय ए टीम की कोशिश एशिया कप का आगाज जीत के साथ करने की होगी। यश ढुल की कप्तानी में भारत यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगा। भारतीय ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमों की नजरें जीत पर: शुक्रवार 14 जुलाई को ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रही हैं। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम का अपकप्तान बनाया गया है। गुजरात के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: भारत ए बनाम यूएई ए इमर्जिंग एशिया कप मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1 पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा यह मुकाबला श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में स्टार स्पोर्ट्स 3 पर उपलब्ध होगा। अन्य देशों के दर्शक एशियन क्रिकेट काउंसिल के यूट्यूब चैनल पर खेल का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। मैच को फैनकोड ऐप पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
भारतीय ए टीम: साई सुदर्शन, निकिन जोस, अभिषेक शर्मा, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), मानव सुथार, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश रेड्डी।
संयुक्त अरब अमीरात: जोनाथन फिगी, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), अंश टंडन, लवप्रीत सिंह, अश्वनाथ चिदम्बरम (कप्तान), अली नसीर, मोहम्मद फ़राज़ुद्दीन, संचित शर्मा, जश जियानानी, आदित्य शेट्टी, मुहम्मद जवादुल्लाह।












Click it and Unblock the Notifications