Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने, यहां देख सकेंगे लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

India A vs Bangladesh A, Semi Final 2: एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 में शुक्रवार को भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। भारत को फाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लीग मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में भारत की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को जारी रखने की होगी।

पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था मैच: भारत ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। भारत के लिए साई सुदर्शन ने बल्ले से एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 104 रनों की पारी खेलकर टीम को एक अहम जीत दिलाई थी। इस मैच में मानव सुथार और निकिन जोश के अलावा हंगरगेकर का प्रदर्शन भी कमाल का था।

India A vs Bangladesh A 1

भारत का पलड़ा भारी: अपने पहले मैच में यूएई को 8 विकेट से हराने के बाद भारत ने नेपाल के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हराया। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए की टीम भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी।

ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच: इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले को फैंस टीवी पर देख सकते हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किय़ा जाएगा। वहीं फैंस लाइव स्ट्रीमिंग फेन कोड पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

भारत ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, आर पराग, यश ढुल (कप्तान), मानव सुथार, निशांत सिंधु, निकिन जोस, के नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, डीसी मैकेरल (विकेटकीपर), एच राणा, आरएस हंगरगेकर।

बांग्लादेश ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: जाकिर हसन, एन शेख, महमुदुल हसन जॉय, सैफ हसन (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, महेदी हसन, अकबर अली (विकेटकीपर), तंजीम हसन साकिब, रिपन मोंडोल, रकीबुल हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+