भारत के 2023-24 क्रिकेट डोमेस्टिक सीजन की पूरी जानकारी, शेड्यूल, टूर्नामेंट, फॉर्मेट, कब होगी शुरुआत

Indian Domestic Cricket: 2023-24 के लिए भारत के लंबे घरेलू क्रिकेट सीजन की घोषणा हो चुकी है जिसकी पूरी डिटेल आप यहां पर पढ़ सकते हैं

India 2023-24 Domestic Cricket Season

Indian Domestic Cricket Details in Hindi: बीसीसीआई ने पुरुष और महिला घरेलू क्रिकेट शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह घोषणा आज 11 अप्रैल को 2023-24 सीजन के लिए की गई है। यहां इंडियन डोमेस्टिक सीजन के बारे में सभी जरूरी जानकारी दी गई है जिसमें टूर्नामेंट की तारीख, शेड्यूल, फॉर्मेट सभी शामिल है।

2023-24 इंडियन क्रिकेट डोमेस्टिक सीजन में कितने मैच खेले जाएंगे? डोमेस्टिक कैलेंडर में सभी फॉर्मेट में 1846 मैच होंगे जिसमें सभी एज ग्रुप में महिला और पुरुष दोनों के मुकाबले शामिल हैं और यह जून 2023 से मार्च 2024 तक चलेंगे।

भारत के डोमेस्टिक सीजन में कितने टूर्नामेंट होंगे? इस घरेलू सीजन में आपको 7 बड़े पुरुष टूर्नामेंट देखने के लिए मिलेंगे, 9 पुरुष एज ग्रुप टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे, तीन सीनियर वूमेन टूर्नामेंट देखने के लिए मिलेंगे, 5 एज ग्रुप वूमेन टूर्नामेंट देखने के लिए मिलेंगे और एक इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट होगा।

2023-24 क्रिकेट घरेलू सीजन कब शुरू होगा? सीजन की शुरुआत दिलीप ट्रॉफी से हो रही है जो 28 जून को होगी। इसमें 6 जोनल टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल, और नॉर्थ ईस्ट शामिल है।

2023/24 में पुरुष मैचों का शेड्यूल क्या है? दिलीप ट्रॉफी के बाद देवधर ट्रॉफी होगी जो तीन साल बाद भारत के घरेलू कैलेंडर में वापसी कर रही है। इस टूर्नामेंट में 50 ओवर के फॉर्मेट में छह जोनल टीमें भी आपस में भिड़ेंगी।

Recommended Video

    IPL 2023: Lucknow ने आखिरी ओवर में जीता मैच, आखिरी गेंद पर 1 रन वाली कहानी, Video | वनइंडिया हिंदी

    देवधर ट्रॉफी के बाद ईरानी कप होगा, जहां 1 अक्टूबर, 2023 से रेस्ट ऑफ भारत के खिलाफ सौराष्ट्र का सामना होगा। अगले दो महीनों में सफेद गेंद के दो बड़े टूर्नामेंट होंगे जिनका जिक्र आईपीएल में किया जाता है। टी20 प्रारूप में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी (ODI फॉर्मेट में) 16 अक्टूबर और 15 दिसंबर के बीच है।

    सैयद मुश्ताक और विजय हजारे ट्रॉफी- ये दोनों टूर्नामेंट 38 टीमों के बीच खेले जाएंगे, जिन्हें आठ टीमों के तीन ग्रुप और सात-सात टीमों के दो ग्रुप होंगे।

    रणजी ट्रॉफी- सीनियर पुरुषों का सबसे प्रमुख फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट 5 जनवरी, 2024 को शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में दो डिवीजन होंगे: एलीट डिवीजन और प्लेट डिवीजन। एलीट डिवीजन में 32 टीमें आठ-आठ के चार ग्रुप में कंपीट करेंगी, जबकि प्लेट डिवीजन में छह टीमें एक ही ग्रुप में कंपीट करेंगी।

    2023-24 क्रिकेट घरेलू सीजन महिला क्रिकेट शेड्यूल- सीनियर महिला घरेलू सीजन की शुरुआत 19 अक्टूबर, 2023 को सीनियर वूमने टी20 ट्रॉफी के साथ होगी। इसमें कुल 37 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें आठ-आठ के दो ग्रुप और सात-सात के तीन ग्रुप होंगे। इसके बाद सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी होगी, जिसमें छह जोनल टीमें 24 नवंबर से एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

    ये शेड्यूल सीनियर वूमने वनडे ट्रॉफी के साथ समाप्त होगा जिसमें उसी तरह का ग्रुप फॉर्मेट होगा जैसा टी20 ट्रॉफी में था। यह टूर्नामेंट 4 जनवरी, 2024 से शुरू होगा, जिसका फाइनल 26 जनवरी को होगा।

    भारत के क्रिकेट घरेलू सत्र 2023/24 का पूरा कार्यक्रम (पुरुष)

    दलीप ट्रॉफी: 28 जून से 16 जुलाई, 2023
    प्रो. देवधर ट्रॉफी: 24 जुलाई-अगस्त 3, 2023
    ईरानी कप: 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2023
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: 16 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2023 (टी20 का सबसे प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट)
    विजय हजारे ट्रॉफी: 23 नवंबर से 15 दिसंबर, 2023 (वनडे में सबसे प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट)
    रणजी ट्रॉफी: 5 जनवरी से 14 मार्च, 2024 (रेड बॉल का सबसे प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट)

    U23 स्टेट ए ट्रॉफी: 28 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2023
    कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: 17 नवंबर, 2023 से 15 जनवरी, 2024
    वीनू मांकड़ ट्रॉफी: 8 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2023
    अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी: 30 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2023
    कूचबिहार ट्रॉफी: 17 नवंबर, 2023, 15 जनवरी, 2024
    विजय मर्चेंट ट्रॉफी: 1 दिसंबर, 2023 से 20 जनवरी, 2024

    भारत के क्रिकेट घरेलू सत्र 2023/24 का पूरा कार्यक्रम (महिला):

    सीनियर वूमेन टी20 ट्रॉफी: 19 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2023
    सीनियर वूमेन इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी: 24 नवंबर से 4 दिसंबर, 2023
    सीनियर वूमेन वनडे ट्रॉफी: 4 जनवरी से 26 जनवरी, 2024

    U23 T20 ट्रॉफी: 10 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023
    U23 वन डे ट्रॉफी: 26 जनवरी से 17 फरवरी, 2024
    अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: 8 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2023
    अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी: 2 नवंबर से 23 नवंबर, 2023
    अंडर-15 वनडे ट्रॉफी: 17 नवंबर से 5 दिसंबर, 2023

    इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट- विजी ट्रॉफी: 10 मार्च से 16 मार्च, 2024

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+