Independence Day 2023: विराट कोहली और स्मृति मंधाना ने किया तिरंगे को सलाम, RCB ने शेयर की तस्वीर
Independence Day 2023, Virat Kohli and Smriti Mandhana: महिला स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की तुलना अक्सर विराट कोहली से होती रही है। महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करने वाली स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे सफल बल्लेबाज मानी जाती हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम में रन मशीन के नाम से जाना जाता है।
दोनों हैं एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग यानी आईपीएल में विराट कोहली लंबे समय से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने सालों तक टीम की कप्तानी भी की। लेकिन दुर्भाग्यवश वह आरसीबी के लिए एक भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रहे। दूसरी तरफ स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम का प्रदर्शन भी पहले सीजन में कुछ खास नहीं रहा।

आरसीबी ने शेयर की तस्वीर: भारत में हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है। इस साल भी लोग स्वतंत्रता दिवस को काफी धूम धाम के साथ मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट वायरल हो रही है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने दोनों कप्तानों को लेकर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
तिरंगे को किया सलाम: आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर एडिटेड है। इस तस्वीर में तिरंगे के सामने विराट कोहली और स्मृति मंधाना आरसीबी की जर्सी पहने हुए दिखाई पड़ रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी तिरेंगे को सलामी दे रहे हैं। 15 अगस्त के मौके पर यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम एक बार रनरअप रही है। फिलहाल वह कप्तान नहीं हैं, लेकिन टीम में बतौर बल्लेबाज उनका रोल बेहद अहम रहता है।












Click it and Unblock the Notifications