श्री महाकालेश्वर के दर पर उमेश यादव, पत्नी तान्या संग मांगा आशीर्वाद, देखी भस्म आरती
Umesh Yadav Mahakal visit: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। पिछले 15 सालों से आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले उमेश यादव ने भारत के लिए भी कई यादगार स्पेल डालने का काम किया है। उन्होंने अब तक संन्यास नहीं लिया है, यानी वह अभी भी वापसी की तलाश में हैं।
पत्नी के साथ महाकालेश्वर पहुंचे उमेश यादव (Umesh Yadav Mahakal visit)
उमेश यादव हाल ही में अपनी पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा-अर्चना की और महाकाल से आशीर्वाद लिया। उमेश यादव ने इस आध्यात्मिक अनुभव की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह पत्नी तान्या के साथ मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
तस्वीरों में उमेश धोती-कुर्ता पहने हुए हैं जबकि तान्या पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर भक्ति और श्रद्धा की झलक साफ देखी जा सकती है। फैंस को यह आध्यात्मिक अंदाज खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उमेश की सादगी और श्रद्धा की तारीफ की है। एक फैन ने लिखा कि महाकाल के भक्त बनकर दिल जीत लिया। वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा कि ऐसे संस्कारी सितारे ही असली प्रेरणा हैं।
भस्म आरती में लिया हिस्सा
भस्म आरती, महाकालेश्वर मंदिर की एक अनोखी और दिव्य परंपरा है, जो तड़के सुबह की जाती है। इसमें शिवलिंग पर भस्म (राख) से पूजा की जाती है। इस आरती में शामिल होना एक खास अनुभव माना जाता है। उमेश यादव मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन निजी जीवन में भी वह अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े हुए हैं। महाकालेश्वर मंदिर की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications