IND W vs SA W: शाबाश इंडिया! भारत की जीत को विराट कोहली ने भी किया सलाम, सचिन-सहवाग भी हुए मुरीद
IND W vs SA W Virat Kohli: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार इतिहास रच दिया है। नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर टीम इंडिया ने अपना पहला वर्ल्ड खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश में जश्न का माहौल पैदा कर दिया है और इस खुशी में भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली भी शामिल हुए।
कोहली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट (IND W vs SA W Virat Kohli)
कोहली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए दिल छू लेने वाली बात लिखी। अपनी पोस्ट में विराट कोहली ने भारतीय महिला टीम की वर्षों की मेहनत को सलाम किया। उन्होंने लिखा कि लड़कियों ने इतिहास रच दिया है और एक भारतीय होने के नाते मुझे इससे ज़्यादा गर्व महसूस नहीं हो सकता कि इतने सालों की कड़ी मेहनत आख़िरकार रंग लाई है। वे सभी प्रशंसा की हकदार हैं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिली बधाई
कोहली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने पर्दे के पीछे काम करने वाले पूरे स्क्वाड और मैनेजमेंट के प्रयासों को भी सराहाने का काम किया। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों की आत्मविश्वास की जीत है। फाइनल में टीम इंडिया ने एक शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें 52 रनों की निर्णायक जीत दिलाई।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ठोका सलाम
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस जीत को 1983 में पुरुष टीम की विश्व कप जीत के समान एक किस्मत बदलने वाला पल बताया। उन्होंने कहा कि 1983 ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया था। सचिन ने ट्वीट किया कि आज हमारी महिला क्रिकेट टीम ने कुछ वाकई खास किया है। उन्होंने देश भर की अनगिनत युवा लड़कियों को बैट और बॉल उठाने, मैदान में उतरने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित किया है कि वे भी एक दिन वह ट्रॉफी उठा सकती हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने जीता दिल
दूसरी तरफ सिक्सर किंग युवराज सिंह ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत बताया। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने टीम को सीधे शब्दों में 'चैंपियंस!' कहकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर चौके और हर विकेट से टीम ने अपने जज्बे से पूरे देश का दिल जीत लिया है। सहवाग ने ट्वीट किया कि क्या जीत है। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने पूरी जनरेशन को जीतने का, लड़ने का, चमकने का सपना दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications