IND vs SA: 'रन मशीन' स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं, भारत को मिली जीत
Smriti Mandhana creates history: भारतीय महिला टीम ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे मुकाबले में भी पटखनी दे दी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 जून रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने छह विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की।
भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 215 रन बनाए थे। जिसके जवाब में एक बार फिर से भारत की ओर से स्मृति मंधाना का बल्ला चला। स्मृति मंधाना ने 11 चौके की मदद से 90 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत ने 40 ओवर में चार विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम कर लिया।

स्मृति मंधाना ने फिर किया कमाल
स्मृति मंधाना इस सीरीज में लगातार तीसरा शतक जड़ने से चूक गईं। स्मृति मंधाना ने सीरीज के पहले दोनों ही वनडे मैचों में शतक लगाने का कारनामा किया था। लेकिन तीसरे मुकाबले में वह 90 रन पर आउट हो गई। लगातार तीसरा शतक पूरा करने से स्मृति मंधाना सिर्फ 10 रनों से रह गई। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
इस सीरीज के पहले शुरुआती दोनों ही मुकाबले में स्मृति मंधाना ने दो शतक लगाए थे। जबकि आखिरी मैच में उन्होंने 90 रनों की पारी खेली। इस सीरीज में स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 343 रन बनाए। इसके साथ ही वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई है। इससे पहले किसी महिला खिलाड़ी ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में इतने रन नहीं बनाए थे।
दूसरी तरफ स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एशिया की पहली खिलाड़ी बनी हैं जिन्होंने तीन मैच की वनडे सीरीज में 300 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले एशिया की किसी भी खिलाड़ी ने तीन मैचो की वनडे सीरीज में 300 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ था। इस दौरान स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का 3500 रन भी पूरा किया। वह वनडे फॉर्मेट और 3500 रन बनाने वाली तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications