IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ बीस साबित हुई है टीम इंडिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
ICC Womens T20 World Cup 2023, IND-W vs Pak-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम अपना दम दिखाने को तैयार है। रविवार को दोनों देशों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

ICC Womens T20 World Cup 2023, IND-W vs Pak-W: भारतीय महिला टीम अपने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज रविवार 12 फरवरी से शरू करने जा रही है। भारत का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान से होना है। केप टाउन के न्यूलैंड्स में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम काफी आगे दिखाई पड़ती है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा रहा है। पिछली बार जब ये दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप मैच में एक-दूसरे के खिलाफ उतरी थी तो वहां भारत ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। भारतीय महिला ने पाकिस्तानी महिला के खिलाफ टी-20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों देशों के बीच 13 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान केवल तीन बार जीती है।

वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन
भारतीय पुरुष टीम की तरह महिला टीम का भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए है, जिसमें से 4 मुकाबलों में भारतीय महिला टीम को जीत मिली है, जबकि 2 मैच पाकिस्तान टीम ने जीते है। इसके अलावा 50 ओवर वर्ल्ड कप मुकाबलों में खेले गए 4 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। भारत के पास एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत करने की होगी।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्रकार, अंजलि सरवानी, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा और शिखा पांडे।
पाकिस्तान- सिदरा अमीन, जावेरिया खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), मुनीबा अली, निदा डार, आयशा नसीम, सदफ शमास, आलिया रियाज, सिदरा नवाज, ऐमान अनवर और नाशरा संधू।












Click it and Unblock the Notifications