IND-W vs ENG-W: इतने बजे शुरू होगा दूसरा टी-20 मैच, यहां देख सकेंगे लाइव
IND-W vs ENG-W 2nd T20: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 11 बजे शुरू होगा। इस मैच के लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी रात साढ़े 10 बजे की जाएगी। फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
पहले मैच में भारत को मिली थी जीत (IND-W vs ENG-W 2nd T20)
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने शानदार अंदाज में 97 रनों से जीता था और अब वह सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम बराबरी हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अपनी गलतियों से सीख लेते हुए इंग्लैंड अब बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

स्मृति मंधाना ने जड़ा था शतक
पहले मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 62 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। स्मृति अब भारत की ओर से टी-20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा, जो इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल सकीं।
भारत ने बनाए थे 210 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को केवल 113 रन पर रोककर 97 रन से मैच जीत लिया। गेंदबाजी में श्री चरानी ने 12 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा हरलीन देओल ने भी 43 रन की तेज़ पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सिर्फ कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट (66 रन) और तेज गेंदबाज लॉरेन बेल (3 विकेट) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ फ्लॉप रहे।
भारत में यहां देख सकेंगे लाइव
मैच की तारीख: 1 जुलाई 2025 (मंगलवार)
मैच का समय: रात 11:00 बजे से (भारतीय समय अनुसार)
टॉस का समय: रात 10:30 बजे IST
स्टेडियम: काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
लाइव टेलीकास्ट: Sony Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंग: Fancode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरानी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव।
इंग्लैंड की महिला टीम: नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), एमिली अर्लॉट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फीलर, एमी जोन्स, पेज स्कोलफील्ड, लिंसी स्मिथ, डेनिएल वायट-हॉज, इस्सी वोंग।












Click it and Unblock the Notifications