Jemimah Rodrigues ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया बड़ा खुलासा, खुद बताया किसे कर रही हैं डेट? फैंस हैरान
IND W vs AUS W, Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपनी नाबाद 127 रन की मैच विनिंग पारी से इतिहास रच दिया। जेमिमा ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत को वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास के सबसे बड़े रन चेज में शानदार जीत दिलाई। भारत ने इस मुकाबले में 339 रन बनाकर जीत दर्ज की।
आखिर कौन है जेमिमा का बॉयफ्रेंड? (IND W vs AUS W)
जेमिमा की बढ़ती लोकप्रियता ने उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस पर जेमिमा ने खुद एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की थी। उन्होंने बेबाकी से खुलासा किया था कि वह अपने पूरे जीवन में सिंगल रही हैं। जेमिमा ने बताया कि वह बचपन से ही अपने क्रिकेट करियर को लेकर सीरियस रही हैं। करियर की शुरुआत से ही वह पूरी तरह से ट्रेनिंग और क्रिकेट पर फोकस थी, जिसके कारण उन्हें पर्सनल लाइफ के लिए कभी फुरसत ही नहीं मिली।

बीसीसीआई से हर साल मिलता है इतना पैसा
हालांकि, उन्होंने माना कि जीवन के इस हिस्से को मिस करने का उन्हें थोड़ा अफसोस है, लेकिन खेल के प्रति उनका जूनुन ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण क्रिकेट से बाहर भी जेमिमा रोड्रिग्स की नेट वर्थ तेजी से बढ़ रही है। जेमिमा को बीसीसीआई के साथ 'ग्रेड B' सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त है, जिसके तहत उन्हें सालाना 30 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें प्रति मैच 15 लाख (टेस्ट), 6 लाख (ODI) और 3 लाख (T20) की मैच फीस मिलती है।
कितनी है जेमिमा की नेटवर्थ
इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.2 करोड़ की बड़ी डील पर रिटेन किया है, जो उनकी बढ़ती ब्रांड वैल्यू को बताता है। मैदान के बाहर भी जेमिमा कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं। उनके पोर्टफोलियो में Hyundai, Gillette, Red Bull, Dream11 और Platinum EVARA जैसी कंपनियां शामिल हैं। जेमिमा रोड्रिग्स की अनुमानित नेट वर्थ 8 करोड़ से 15 करोड़ के बीच आंकी गई है।












Click it and Unblock the Notifications