ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का दूसरा टी20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण

भारतीय महिला टीम पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पिछड़ गई है। ऐसे में अब दूसरा मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम हो गया है।

IND-AUS

IND W vs AUS W T20 Live Streaming: भारतीय महिला टीम का अभियान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में काफी खराब रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मेजबान भारत को बड़े अंतर से गंवाना पड़ा। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। टीम इंडिया सीरीज में पीछे चल रही है और अगला मैच रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम का प्रयास यही रहेगा कि इस मैच में जीत के साथ बराबरी की जाए।

भारतीय टीम की गेंदबाजी रही है खराब
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की गेंदबाजी पिछले मैच में खराब रही थी। टीम इंडिया को विकेट नहीं मिले थे। 172 रनों का शानदार स्कोर बनाने के बाद भारतीय टीम की गेंदबाजी फिसड्डी साबित हुई थी। गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग भी खराब रही थी। कैच के मौकों का फायदा उठाया जाता तो शायद मुकाबला टीम इंडिया के पक्ष में भी जा सकता था। ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉप कैचों का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम को बुरी तरह हरा दिया।
दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार शाम को खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इस मुकाबले का आयोजन होगा। भारतीय समय के मुताबिक़ शाम 7 बजे इस मैच की शुरुआत होगी। लाइव प्रसारण की बात करें तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इसे टीवी पर लाइव प्रसारित करेगा। इसके अलावा OTT में डिजनी+हॉटस्टार पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
पिछले मैच में आए थे काफी दर्शक
पांच मैचों की इस टी20 सीरीज के पहले मैच में दर्शकों की काफी अच्छी संख्या देखने को मिली थी। डीवाई पाटिल स्टेडियम में 25 हज़ार फैन्स की संख्या दर्ज हुई जो काफी अच्छी मानी जा सकती है। आने वाले मैचों में भी कुछ इसी तरह का हुजूम देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम सीरीज में पीछे है, इसलिए थोड़ा दबाव उनके ऊपर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+