भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान ने कही दिल जीतने वाली बात

Ind Vs Zim: विश्वकप में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच काफी अहम मुकाबला है। भारत के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। वहीं जिम्बाब्वे भारत को हराकर इस विश्वकप में अपनी अलग छाप छोड़ने की कोशिश करेगा। जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराकर पहले ही अपनी क्षमता को जाहिर कर दिया है। जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने हमे भरोसा दिया था, जिसके बाद हमने भारत के खिलाफ मुकाबले में अपनी रणनीति को तैयार करना शुरू किया। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने हमे बहुत बड़ा भरोसा दिया कि हम इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हरा सकते हैं। मुझे नहीं लगता है कि यह भरोसा भारत के खिलाफ मैच में बदलने जा रहा है।

craig irvin

मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश
इरविन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह विश्वकप काफी रोमांचक रहा है क्योंकि इस बार कई करीबी मैच हुए हैं। मैंने यह सीखा है कि आप कभी भी बाहर नहीं होते हैं, अगर आप कोशिश करते हैं और खेल में बने रहते हैं और मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश करते हैं तो आप नतीजों को लेकर कुछ भी कह नहीं सकते हैं। ऐसे में जितना हो सके मैच को अंत तक ले जाएं, ताकि दूसरी टीम दबाव महसूस करे। इस टूर्नामेंट से पहले हम लय में थे, हमारा सबसे पहला लक्ष्य विश्वकप के सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करना था, इसके बाद सुपर 12 में कुछ बेहतरीन टीमों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन काफी सुकूनभरा रहा है।

बेहतरीन बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी का मौका
हम विश्वकप के साथ अपनी लय को लेकर जाना चाहेंगे, हमे पता है कि आगे शेड्यूल काफी व्यस्त है, लिहाजा हम इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे जो हमने हासिल की है। हमने अपने फैन को निराश नहीं किया है, कई लोग हैं जो जिम्बाब्वे का समर्थन कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि यह आगे भी बना रहे। हमारे पास विश्वकप में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी का मौका है, आखिर कब आपको विराट कोहली का विकेट हासिल करने का मौका मिलता है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे तेज गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

बेहतर प्रदर्शन का भरोसा
सिकंदर रजा की तारीफ करते हुए कप्तान ने ककहा कि वह इस टूर्नामेंट में जबरदस्त रहे हैं, उन्हें भारत के खिलाफ कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की जरूरत है, हमे अपनी टीम में कई खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। बांग्लादेश के खिलाफ हार काफी निराशाजनक थी, खासकर कि इतनी करीब आकर। देखने वाली बात यह होगी कि क्या जिम्बाब्वे भारत को हराकर बड़ा उलटफेर कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+