'आंखों में खुशी...', पिता ने खुद सौंपा बेटे को डेब्यू कैप, रियान पराग ने पहले ही मैच में रचा इतिहास

IND vs ZIM, T20I Series: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी पहली बार भारत की जर्सी में खेलते हुए नजर आए। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद इन खिलाड़ियों को भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला है।

तीन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

हालांकि, अपने पहले मुकाबले में रियान पराग और अभिषेक शर्मा बुरी तरफ फ्लॉप साबित रहे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रियान पराग ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2024 में 573 रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलने का अवसर मिला।

IND vs ZIM 1

रियान पराग को पिता ने दिया कैप

रियान पराग के लिए यह दिन काफी खास बन गया। क्योंकि उनके पिता पराग दास ने ही उन्हें डेब्यू कैप सौंपने का काम किया। डेब्यू के साथ ही रियान पराग ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, रियान पराग असम के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसे टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। इससे पहले असम से किसी भी खिलाड़ी ने भारत की तरफ से कोई भी मुकाबला नहीं खेला था। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए थे। क्लाइव मदांडे ने 25 गेंदों में 29 रन बनाए।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे: तदिवनाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मेयर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदनडे (विकेट कीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंदई चतारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+